दहेज हत्या के मामले में किया सरेंडर

Updated at : 06 Dec 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में किया सरेंडर

बक्सर कोर्ट : ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 430/ 2017 में अभियुक्त मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दहेज के लिए जिंदा जलाने की इस घटना में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें […]

विज्ञापन

बक्सर कोर्ट : ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 430/ 2017 में अभियुक्त मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दहेज के लिए जिंदा जलाने की इस घटना में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें पुलिस दबिश में मृतका के पति मोहन यादव ने सरेंडर किया. घटना पांच नवंबर, 2017 की है. आरा टाउन थाना के अहिपुरवा की रहनेवाली लालसा देवी को उसके ससुराल गोंसाईपुर में दहेज के लिए जला दिया गया था.

घटना की सूचना उसके पिता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन से दी थी, जिसके बाद वह अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचा, जहां वह बुरी तरह जली अवस्था में पायी गयी. बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री के साथ आये दिन मारपीट एवं गाली गलौज की जाती थी तथा दहेज नहीं मिलने के चलते उसे जिंदा जला दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन