दो दिन बाद आज बक्सर पहुंचेगी गरीब रथ

Updated at : 04 Dec 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन बाद आज बक्सर पहुंचेगी गरीब रथ

बक्सर : ठंड का मौसम शुरू हो गया है. वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी भी शुरू हो गयी है. बक्सर स्टेशन पर पहुंचनेवाली एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से पहुंचीं. साथ ही कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक दिन बाद बक्सर स्टेशन पर पहुंचीं. वहीं रेलवे प्रशासन को एनाउंस […]

विज्ञापन
बक्सर : ठंड का मौसम शुरू हो गया है. वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी भी शुरू हो गयी है. बक्सर स्टेशन पर पहुंचनेवाली एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से पहुंचीं. साथ ही कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक दिन बाद बक्सर स्टेशन पर पहुंचीं. वहीं रेलवे प्रशासन को एनाउंस करना पड़ रहा है कि यात्रीगण ध्यान दे यह परसोंवाली गरीब रथ दो नंबर प्लेटफॉर्म पर आ रही है.
वहीं दिल्ली से चलकर हावड़ा को जानेवाली कल की पूर्वा एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आ रही है. ट्रेनों के लेट लतीफ होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा अप की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. भागलपुर से चलकर आनंद बिहार को जानेवाली अप गरीब रथ अपने निर्धारित समय से 40 घंटे की देरी से चल रही है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो दिन बाद बक्सर स्टेशन पर पहुंचेगी. वहीं दिल्ली से चलकर हावड़ा को जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 36 घंटे की देरी से बक्सर पहुंचेगी.
यह ट्रेन सोमवार की सुबह पहुंचने का अनुमान है. वहीं गुवाहाटी से चलकर दिल्ली को जानेवाली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. यात्रियों ने बताया कि अभी कोहरा नहीं होने के बाद भी ट्रेनें लेट होने लगी हैं. स्टेशन पर रात बिताना मुश्किल हो जाता है. साथ ही कई ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को टिकट रद्द करना पड़ रहा है. ट्रेनों के लेट होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ट्रैक मरम्मत ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दो घंटे रहा मेगा ब्लॉक : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के बक्सर स्टेशन पर रविवार को ट्रैक मरम्मत का कार्य चलाया गया. दो घंटे तक मेगा ब्लॉक रहने के कारण रेल परिचालन बाधित रहा.आये दिन हो रहे हादसे के कारण नियमित रूप से ट्रैक मरम्मत का कार्य चलाया जा रहा है. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक एमके पांडेय ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से होता रहे. इसके लिए समय-समय पर ट्रैक मरम्मत का कार्य चलाया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन