हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख की लूट
Updated at : 29 Nov 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. एनएच 30 पर महुआरी मोड़ के पास अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम नावानगर : मंगलवार को हथियार के बल पर अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा ओपी पुलिस मौके […]
विज्ञापन
दुस्साहस. एनएच 30 पर महुआरी मोड़ के पास अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
नावानगर : मंगलवार को हथियार के बल पर अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा ओपी पुलिस मौके पर पहुंच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
वहीं सीएसपी संचालक के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार कड़सर गांव के रहनेवाले रवि कुमार एक सीएसपी का संचालन करते हैं. मंगलवार को रवि कुमार मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकल कर अपने गांव बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान बैंक से ही रेकी कर रहे दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने एनएच 30 पर महुआरी मोड़ के पास रवि कुमार को रोक दिया. इसके बाद हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गये.
मंगलवार की दोपहर हुई इस घटना से सभी लोग सन्न हैं. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. सोनवर्षा ओपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके को सील कर छापेमारी की जा रही है. रवि कुमार के बयान पर चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विदित हो कि इसके पहले भी नावानगर प्रखंड में दो बार लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




