आग लगने से एक गाय की मौत, दो की हालत गंभीर

Updated at : 26 Nov 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से एक गाय की मौत, दो की हालत गंभीर

अलाव की चिनगारी से लगी आग राजपुर : थाना क्षेत्र के कुसुरपा गांव में शुक्रवार की देर रात हीरालाल सिंह के घर में अचानक आग लग जाने से उसमें बांधी गयी एक दुधारू गाय की मौत हो गयी. जबकि दो और गायें भी बुरी तरह से झुलस गयीं. जानकारी के अनुसार देर रात ठंड बढ़ने […]

विज्ञापन

अलाव की चिनगारी से लगी आग

राजपुर : थाना क्षेत्र के कुसुरपा गांव में शुक्रवार की देर रात हीरालाल सिंह के घर में अचानक आग लग जाने से उसमें बांधी गयी एक दुधारू गाय की मौत हो गयी. जबकि दो और गायें भी बुरी तरह से झुलस गयीं. जानकारी के अनुसार देर रात ठंड बढ़ने के कारण लोग अलाव जलाकर ताप रहे थे. इसके बाद घर के सदस्य अपने घर में सोने के लिए चले गये लेकिन कुछ पहर रात बीत जाने के बाद हवा के झोके से निकली चिनगारी ने मवेशीवाले झोंपड़ीनुमा घर में जा गिरी और आग पकड़ लिया.
कुछ देर बाद जब आग की तेज लपटें निकलने लगी तो आसपास के ग्रामीण चिल्लाना शुरू कर दिये. आवाज सुनकर गांव के लोग आग बुझाने में लग गये लेकिन तब तक आग की तेज लौ की चपेट में आने से में बांधी गयी गायें बुरी तरह से जल गयी थीं. इसमें एक गाय की मौत भी हो गयी. जबकि अन्य दो गायों को बाहर निकाला गया.
इसके बाद शनिवार की सुबह इसकी सूचना चौसा पशु चिकित्सक को दी गयी. चिकित्सकों द्वारा गायों का इलाज किया जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद गांव के ही रामेश्वर सिंह ने अंचलाधिकारी से सहायता राशि की मांग की है़ घटना के बाद से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना में मरी गाय की कीमत 40 से 50 हजार रुपये था. वहीं घायल गायों की भी हालत ठीक नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन