विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

चौसा : बक्सर पुलिस ने गुप्त सूचना पर दर्जनों विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मुफस्सिल थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बोकसा नहर पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही है. गश्त पर […]
चौसा : बक्सर पुलिस ने गुप्त सूचना पर दर्जनों विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मुफस्सिल थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बोकसा नहर पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही है. गश्त पर निकले एसआई रोशन कुमार द्वारा सूचना की सत्यापन करने पुलिस बलों के साथ पंहुचे थाना प्रभारी तो देखा कि एक व्यक्ति पुल पर कार्टन लेकर बैठा हुआ है. पुलिस की गाड़ी देख वह भागने लगा. पुलिस बलों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया. कार्टन की जब तलाशी ली गयी तो उसमें यूपी मेड 180 एमएल की 15 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब रखी हुई थी. शराब के साथ गिरफ्तार बोकसा गांव के बउखी राम को उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




