घबराहट में ओएसडी ने लिखा लेटर, शाम से ही थे तनाव में

बक्सर : बक्सर डीएम के ओएसडी सह भू-अर्जन पदाधिकारी तौकीर अकरम की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं है. जांच ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रहा है रहस्य से पर्दा उठना शुरू हो गया है. घटना की रात फोन से लंबी बातचीत हुई है. इस मामले में उस व्यक्ति से भी जल्द ही पूछताछ […]
बक्सर : बक्सर डीएम के ओएसडी सह भू-अर्जन पदाधिकारी तौकीर अकरम की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं है. जांच ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रहा है रहस्य से पर्दा उठना शुरू हो गया है. घटना की रात फोन से लंबी बातचीत हुई है. इस मामले में उस व्यक्ति से भी जल्द ही पूछताछ की जायेगी. आत्महत्या के पीछे कई रहस्य छुपे हैं.
इसके दायरे में कई लोग आयेंगे. इस घटना के बाद बासा भी सक्रिय हो गयी है. घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. ऐसे में पुलिस के लिए यह आत्महत्या की गुत्थी सुलझाना काफी टेढ़ी खीर साबित होगी. विदित हो कि 19 नवंबर को भू-अर्जन पदाधिकारी तौकीर अकरम ने अपने किराये के मकान में सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी थी. इस घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था. तौकीर अकरम ईमानदार पदाधिकारी के रूप में जाने जाते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




