ऑटो की टक्कर से टूटी रेल गुमटी, चालक फरार

Updated at : 22 Nov 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से टूटी रेल गुमटी, चालक फरार

डुमरांव : स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी का गेट ऑटो के धक्के से टूट गया. जिस वजह से भोजपुर-डुमरांव मार्ग पर चलने वाहनों का परिचालन करीब दो घंटे तक ठप रहा. ऑटोचालक इस घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया. यह वाक्या मंगलवार की शाम की बतायी जाती है. जानकारों ने बताया कि […]

विज्ञापन

डुमरांव : स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी का गेट ऑटो के धक्के से टूट गया. जिस वजह से भोजपुर-डुमरांव मार्ग पर चलने वाहनों का परिचालन करीब दो घंटे तक ठप रहा. ऑटोचालक इस घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया. यह वाक्या मंगलवार की शाम की बतायी जाती है. जानकारों ने बताया कि अप लाइन में लोकमान्य तिलक दादर एक्सप्रेस की आने की सूचना मिलते ही कर्मियों ने रेल गुमटी बंद किया.

इसी दौरान भोजपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने गुमटी के गेट में जोरदार टक्कर मार फरार हो गया. ऑटो के धक्के से गेट टूट गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया. बताया जाता है कि गुमटी के गेट टूटने से आवागमन बाधित हो गया और रेलवे ट्रैक की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. घंटों मशक्कत के बाद रेल कर्मियों ने इसे दुरुस्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन