ठंड ने बढ़ायी यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें लेट

बक्सर : ठंड की शुरुआत होते ही ट्रेनों की चल बिगड़ने लगी है. कुहासे के कारण ट्रेनों का परिचालन बहुत धीमा हो गया है. ठंड के चलते करीब एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच घंटे से लेकर 30 घंटे की देरी से चल रही हैं. पिछले एक हफ्ते से लंबी दूरी की एक […]
बक्सर : ठंड की शुरुआत होते ही ट्रेनों की चल बिगड़ने लगी है. कुहासे के कारण ट्रेनों का परिचालन बहुत धीमा हो गया है. ठंड के चलते करीब एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच घंटे से लेकर 30 घंटे की देरी से चल रही हैं. पिछले एक हफ्ते से लंबी दूरी की एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों के लेट लतीफ होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दिल्ली से चलकर पटना आनेवाली सभी ट्रेनें लेट चल रही हैं.
गुवाहाटी से चलकर पुरानी दिल्ली को जानेवाली अप ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से करीब 28 घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. वहीं हावड़ा से चलकर जम्मू को जानेवाली डाउन हिमगिरि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 20 घंटे की देरी से देर रात बक्सर स्टेशन पहुंची. अप और डाउन की कोटा-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटे से लेकर 12 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. वहीं कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने से रात स्टेशन पर ही बिताना पड़ रहा है. स्टेशन पर ठंड से बचाव के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है. वहीं रेल सूत्रों की मानें तो समय से रैक नहीं पहुंचने के चलते अप और डाउन की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




