बक्सर जिले में शीघ्र खुले धान क्रय केंद्र : सुशील

Updated at : 19 Nov 2017 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर जिले में शीघ्र खुले धान क्रय केंद्र : सुशील

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला बक्सर : जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को शनिवार को मांग पत्र सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय ने किया. प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपते […]

विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला

बक्सर : जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को शनिवार को मांग पत्र सौंपा गया. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय ने किया. प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि आपके द्वारा किया गया कार्य किसानों के हित में लाभकारी हो सकता है.
उनको अपने फसल का उचित स्थान और उचित मूल्य प्राप्त हो सकता है, जिससे किसान अपने परिवार का भरण-पोषण खुशी-खुशी कर सकता है. अगर समय पर धान क्रय केंद्र जिले में खुल जाता है तो किसान बिचौलियों के हाथों में अपना अनाज देने से बच जायेंगे. प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से किसानों की सुविधा को देखते हुए इसे तत्काल प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने बिंदुवार डीएम के समक्ष किसानों की समस्याओं हल करने की मांग की.पैक्स के माध्यम से धान खरीद शुरू कराया जाये,
पूर्व की भांति बिहार खाद्य निगम के माध्यम से भी केंद्र खोलकर धान खरीदने का निर्देश दिया जाये, पैसों से उपेक्षित किसानों का धान एफसीआई के माध्यम से खरीद का निर्देश दिया जाये, किसानों की राशि का तत्काल और चेक के माध्यम से भुगतान किया जाये, किसानों को धान का बोरा उपलब्ध कराया जाये, विगत साल बीज पर मिलनेवाली छूट का भुगतान कराया जाये,
पंप कैनाल को शीघ्र चालू करा कर किसानों को रवि फसल के लिए पानी उपलब्ध कराया जाये, नाहर से दूर सिंचाई की सुविधावाले क्षेत्रों में नलकूप को शीघ्र दुरुस्त कराया जाये, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि किसान देश के रीढ़ हैं. मौके पर मृत्युंजय सिंह, बबलू पाठक, विजय सिंह, मनोज सिंह, जय प्रकाश राय, जितेंद्र सिंह, धनंजय राय, अरविंद राय मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन