पटना से पहुंची टीम ने लिया एमडीएम का जायजा, एचएम को दिया निर्देश

Updated at : 17 Nov 2017 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना से पहुंची टीम ने लिया एमडीएम का जायजा, एचएम को दिया निर्देश

टीम ने आधा घंटा तक स्कूल, किचेन तथा रजिस्टर को खंगाला चौगाईं : चौगाईं प्रखंड के मध्य विद्यालय मसर्हियां में गुरुवार को पटना से टीम पहुंची. वहां आधा घंटे तक विद्यालय की रजिस्टर पंजी, किचेन रूम तथा मध्याह्न भोजन की जांच की. टीम ने बच्चों से मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता की जानकारी ली. एक-एक कर […]

विज्ञापन

टीम ने आधा घंटा तक स्कूल, किचेन तथा रजिस्टर को खंगाला

चौगाईं : चौगाईं प्रखंड के मध्य विद्यालय मसर्हियां में गुरुवार को पटना से टीम पहुंची. वहां आधा घंटे तक विद्यालय की रजिस्टर पंजी, किचेन रूम तथा मध्याह्न भोजन की जांच की. टीम ने बच्चों से मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता की जानकारी ली. एक-एक कर सभी शिकायतों का जांच की. जांच के दौरान टीम ने स्कूल की व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए प्रधानाध्यापक को कई तरह के निर्देश दिये. विदित हो कि किसी व्यक्ति द्वारा मध्याह्न भोजन और विद्यालय में अनियमितता के खिलाफ पटना में शिकायत की थी.
इसके आलोक में जांच टीम गुरुवार को विद्यालय पहुंची थी. टीम द्वारा की गयी जांच से काफी देर तक विद्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम रहा. कई ग्रामीणों ने भी टीम से मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता को लेकर शिकायत की. हालांकि गुरुवार को मीनू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया गया था. वहीं, टीम ने उपस्थिति पंजी को अपडेट रखने का निर्देश दिया. टीम ने कहा कि किसी प्रकार की अगर गड़बड़ी होती है, तो कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन