बक्सर से गायब युवक इलाहाबाद से बरामद

Updated at : 15 Nov 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर से गायब युवक इलाहाबाद से बरामद

बाइक लेकर गायब था युवक, छानबीन में जुटी थी पुलिस बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन के रहनेवाले एक युवक के गुमशुदगी का मामला सामने आया था. परिजनों ने नगर थाने में इसकी सूचना देते हुए बताया था कि शिवम राज (18 वर्ष) सोमवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला था, जिसके […]

विज्ञापन

बाइक लेकर गायब था युवक, छानबीन में जुटी थी पुलिस

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन के रहनेवाले एक युवक के गुमशुदगी का मामला सामने आया था. परिजनों ने नगर थाने में इसकी सूचना देते हुए बताया था कि शिवम राज (18 वर्ष) सोमवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला था, जिसके बाद मंगलवार की सुबह तक घर नहीं आया था. परिजनों ने युवक को काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिला. एक ओर जहां परिजन एवं पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी वहीं दूसरी तरफ वह मंगलवार को इलाहाबाद के प्रतापगढ़ के समीप सरांव थाना क्षेत्र में पकड़ा गया. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लड़का मंगलवार को बाइक से ही इलाहाबाद तक पहुंच गया था,
जहां उसने एक दुकान पर से कुरकुरे का पैकेट खरीदा तथा दुकानदार के फोन से ही अपने भाई के मोबाइल पर फोन कर अपने भाई से बात की. बाद में परिजनों ने पुनः उस नंबर पर बात की तथा दुकानदार से सारा घटनाक्रम को बताते हुए युवक को पकड़ कर रखने तथा बाइक छीन लेने की बात कही. दुकानदार ने भी तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़कर बाइक की चाबी छीन ली थी. इधर परिजनों ने मामले की सूचना एएसपी शैशव यादव को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन