संपत्ति विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दहशत

Updated at : 13 Nov 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दहशत

घटना के बाद अकालूपुर गांव में दहशत का माहौल मौके पर पहुंची पुलिस, घटनास्थल से खोखा हुआ बरामद डुमरांव : संपत्ति विवाद में रविवार की देर शाम अकालूपुर गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही डुमरांव […]

विज्ञापन
घटना के बाद अकालूपुर गांव में दहशत का माहौल
मौके पर पहुंची पुलिस, घटनास्थल से खोखा हुआ बरामद
डुमरांव : संपत्ति विवाद में रविवार की देर शाम अकालूपुर गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही डुमरांव पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से खोखा बरामद हुआ. पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए. पुलिस मामले की जांच करते हुए गोलीबारी की घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के अकालूपुर गांव में भरत यादव और उमा यादव के बीच संपत्ति का विवाद चला आ रहा है. इसे लेकर रविवार को पंचायत भी बुलायी गयी थी. पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गयी. देखते-ही-देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा.
भरत यादव के समर्थकों ने उमा यादव पर लाठी-डंडे से हमला करना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.दोनों पक्षों में हुई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है.
पंचायत के दौरान ही दोनों पक्ष आपस में भिड़े : पूर्व से दोनों के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग पंचायत के दौरान ही आपस में भिड़ गये. उस वक्त किसी तरह लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया. जब दोनों पक्षों के लोग अपने घर पहुंचे तो शक्ति प्रदर्शन करते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जायेगी. अभी किसी पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन