अंतर महाविद्यालय कबड्डी में एमवी कॉलेज विजयी
Updated at : 07 Nov 2017 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया बक्सर : शहर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के परिसर में सोमवार को अंतर महाविद्यालय कबड्डी का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नवीन कुमार ने किया. वहीं अध्यक्षता जिला खेल प्रभारी केदारनाथ सिंह ने की. उद्घाटन मैच महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय एवं […]
विज्ञापन
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया
बक्सर : शहर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के परिसर में सोमवार को अंतर महाविद्यालय कबड्डी का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ नवीन कुमार ने किया.
वहीं अध्यक्षता जिला खेल प्रभारी केदारनाथ सिंह ने की. उद्घाटन मैच महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय एवं आरएस कॉलेज तिलौथू के बीच खेला गया. इस दौरान एमवी कॉलेज बक्सर की टीम विजयी रही. प्रधानाचार्य ने कहा कि कबड्डी का खेल स्वदेशी खेल है, जिसे हमें भाईचारा एवं आपस में प्रेम का संदेश देता है और भेदभाव से अलग रखता है. उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्रों के शारीरिक सबलता को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अंत तक एमवी कॉलेज का दबदबा बना रहा.
मौके पर डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह, डॉ श्याम जी मिश्र, डॉ सुभाष चंद्र पाठक, डॉ रामजी प्रसाद, सुजीत कुमार यादव, डाॅ भरत कुमार, बाला जी चौबे, चिन्मय प्रकाश झा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




