डुमरांव राज हाईस्कूल में 2018 से शुरू होगी कृषि की पढ़ाई

Updated at : 06 Nov 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरांव राज हाईस्कूल में 2018 से शुरू होगी कृषि की पढ़ाई

डुमरांव : प्लस टू राज हाईस्कूल में अगले साल से इंटरमीडिएट साइंस में कृषि की भी पढ़ाई शुरू होगी. बता दें राज्य के 27 जिलों के एक-एक स्कूल में अगले साल (सत्र 2018-20) से इंटरमीडिएट साइंस में कृषि की भी पढ़ाई शुरू होनी है. इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में एक-एक स्कूल का […]

विज्ञापन
डुमरांव : प्लस टू राज हाईस्कूल में अगले साल से इंटरमीडिएट साइंस में कृषि की भी पढ़ाई शुरू होगी. बता दें राज्य के 27 जिलों के एक-एक स्कूल में अगले साल (सत्र 2018-20) से इंटरमीडिएट साइंस में कृषि की भी पढ़ाई शुरू होनी है. इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में एक-एक स्कूल का चयन किया है, जहां कृषि की पढ़ाई शुरू करायी जायेगी. चयनित विद्यालयों में ऐतिहासिक 1856 में स्थापित प्लस टू राज हाईस्कूल भी शामिल है. कृषि की पढ़ाई शुरू कराये जाने की घोषणा से डुमरांव व आसपास के छात्र-छात्राओं में उत्साह है.
इंटर साइंस में कृषि की पढ़ाई के लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि 2015 में राज्य के 11 जिलों के एक-एक स्कूलों में कृषि की पढ़ाई शुरू की जा चुकी है. कृषि रोडमैप (2017-22) को देखते हुए राज्य सरकार सभी जिलों के एक-एक स्कूल में कृषि की पढ़ाई शुरू करना चाहती है. 2018 से राज्य के सभी जिलों के एक-एक स्कूलों में कृषि की पढ़ाई होगी. इंटरमीडिएट साइंस के छात्र-छात्राएं कृषि को गणित, विज्ञान के साथ एक विषय के रूप में रख सकेंगे.
राज्य सरकार ने 2015 से ही पटना, गया, वैशाली, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, जमुई और मुंगेर के एक-एक प्लस टू स्कूल में इंटर साइंस में कृषि की पढ़ाई करवा रही है. एचएम राज रौशन प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में इंटर साइंस में कृषि की पढ़ाई शुरू होने से नामांकित छात्र-छात्राओं को काफी फायदा होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन