धनसोई में शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
Updated at : 06 Nov 2017 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर. धनसोई थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान 72 बोतल शराब के साथ छोटू कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक उत्तरप्रदेश से शराब लेकर धनसोई आ रहा है. सूचना मिलने के साथ ही गश्ती […]
विज्ञापन
बक्सर. धनसोई थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान 72 बोतल शराब के साथ छोटू कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक उत्तरप्रदेश से शराब लेकर धनसोई आ रहा है. सूचना मिलने के साथ ही गश्ती वाहन को भेजा गया, जहां से छोटू को गिरफ्तार किया गया. जब बैग की जांच की गयी तो उसके पास से उत्तरप्रदेश निर्मित शराब की 72 बोतलें बरामद हुईं. पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. विदित हो कि इसके पहले भी धनसोई थाना पुलिस छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया था.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि तस्कर ने कई लोगों के नाम बताये हैं. जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




