ट्रैक्टरचालक की गोली मार हत्या
Updated at : 05 Nov 2017 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. वारदात के बाद अपराधियों ने नदी में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस दो दिन पूर्व घर से निकला था चालक, शनिवार को मिला शव राजपुर : राजपुर के मांगोडिहरी गांव में अपराधियों ने ट्रैक्टरचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया. शनिवार की सुबह […]
विज्ञापन
अपराध. वारदात के बाद अपराधियों ने नदी में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
दो दिन पूर्व घर से निकला था चालक, शनिवार को मिला शव
राजपुर : राजपुर के मांगोडिहरी गांव में अपराधियों ने ट्रैक्टरचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया. शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को नदी से बरामद किया. हत्या के पीछे की वजहों की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है. दो दिन पूर्व ट्रैक्टरचालक अपने घर से दूसरे गांव में जाने के लिए निकला था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गयी और शव को नदी में डाल दिया गया. परिजनों ने एफआईआर दर्ज करा दी है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी सत्य नारायण चौहान का पुत्र सिनोद चौहान दो दिन पूर्व तिरकालपुर गांव से राहुल साह और एक व्यक्ति के साथ दूसरे गांव जाने के लिए घर से निकला था. जिसके बाद देर शाम तक वह घर नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया. शनिवार की सुबह उसका शव नदी से मिला. मृतक के शरीर पर गोली मारने के निशान हैं.
दस वर्षों से रह रहा था त्रिकालपुर में : ट्रैक्टरचालक सिनोद चौहान मूल रूप से इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव का रहनेवाला था. दस वर्ष पहले वहां से आकर त्रिकालपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां रहकर ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों से भी पूछताछ की. हत्या के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. जांच के दौरान पता चला कि सिनोद चौहान अपने मित्र राहुल के साथ जलहरा बाजार पहुंचा था जहां एक दुकान पर दोनों ने नाश्ता भी किया था. इसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी.
कई बिंदुओं पर हो रही जांच : इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है. परिजनों के अनुसार उसका किसी से दुश्मनी नहीं था. प्रेम-प्रसंग सहित कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है. पुलिस मामले का खुलासा जल्द ही कर लेने का दावा कर रही है. राजपुर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि हत्यारों ने उसे करीब से गोली मारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




