ट्रेन से कटकर आरा की महिला समेत दो की मौत
Updated at : 05 Nov 2017 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : शनिवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर ट्रेन सेकटकर भोजपुर की महिला समेत दो की मौत हो गयी. नदांव और बक्सर स्टेशन के समीप ये हादसे हुए. जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा है. जानकारी के अनुसार आरा की गौतम नगर मुहल्ले […]
विज्ञापन
बक्सर : शनिवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर ट्रेन सेकटकर भोजपुर की महिला समेत दो की मौत हो गयी. नदांव और बक्सर स्टेशन के समीप ये हादसे हुए. जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा है. जानकारी के अनुसार आरा की गौतम नगर मुहल्ले की रहनेवाली संतोष ठाकुर की पत्नी गंगा स्नान करने को लेकर बक्सर पहुंची थी.
ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई, जिसके बाद घटना की सूचना जीआरपी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार राय ने परिजनों को दी. वहीं दूसरी घटना नदांव स्टेशन के समीप की है, जहां ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. आसपास के लोगों से पुलिस ने शिनाख्त के लिए पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




