पत्नी से तंग आकर पति ने खाया जहर

Updated at : 03 Nov 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी से तंग आकर पति ने खाया जहर

बक्सर : बक्सर के महुआरी में पति-पत्नी के बीच छोटी बात को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि पति ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने की कोशिश की. जब इस बात की खबर परिजनों को लगी तो परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर के महुआरी में पति-पत्नी के बीच छोटी बात को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि पति ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने की कोशिश की. जब इस बात की खबर परिजनों को लगी तो परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना के महुआरी गांव का रहनेवाला एक युवक गुरुवार की सुबह पत्नी की किसी बात को लेकर इतना नाराज हो गया कि आत्महत्या करने को मजबूर हो गया.

युवक ने जहर खा लिया. जब जहर उसके शरीर में फैलने लगा तो वह चिल्लाने लगा. उसके चिल्लाने की आवाज सुन परिजन उसके पास पहुंचे. परिजनों ने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टर उसका का इलाज कर रहे हैं. मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. विवाद में युवक ने जहर खाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन