एक दिन बाद बक्सर पहुंचीं पंजाब मेल और हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस

Updated at : 03 Nov 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
एक दिन बाद बक्सर पहुंचीं पंजाब मेल और हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस

बक्सर : ठंड का मौसम अभी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ है कि ट्रेनों का लेट लतीफी जारी हो गयी है. बक्सर स्टेशन पहुंचनेवाली एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से गुरुवार को पहुंचीं. साथ ही एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 30 घंटे की देरी से […]

विज्ञापन

बक्सर : ठंड का मौसम अभी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ है कि ट्रेनों का लेट लतीफी जारी हो गयी है. बक्सर स्टेशन पहुंचनेवाली एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से गुरुवार को पहुंचीं. साथ ही एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 30 घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंचीं. वहीं रेलवे प्रशासन को एनाउंस करना पड़ रहा है कि यात्रीगण ध्यान दे कि यह काल वाली पंजाब मेल और हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर आ रही है. ट्रेनों के लेटलतीफ होने से यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गयी है. सबसे ज्यादा डाउन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं.

अमृतसर से हावड़ा को जानेवाली डाउन पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से 30 घंटे की देरी से गुरुवार को बक्सर पहुंची. वहीं हरिद्वार से चलकर हावड़ा को जानेवाली डाउन हावड़ा-हरिद्वार अपने निर्धारित समय से 26 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. साथ ही अप की विभूति एक्सप्रेस और गुवहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. गरीब रथ, उपासना एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, पटना-कोटा समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से लेकर 13 घंटे की देरी से बक्सर पहुंचीं.

यात्रियों ने बताया कि अभी ठंड दस्तक ही दिया है कि ट्रेनें लेट होना शुरू हो गयी हैं. ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर रात बिताना पड़ रहा है. साथ ही कई ट्रेनों के लेट होने से यात्री टिकट भी रद्द करा रहे हैं. रोजना करीब एक दर्जन यात्री अपना टिकट रद्द करा रहे हैं. रेल सूत्रों की मानें तो रैक समय से नहीं पहुंचने के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन