गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपित िगरफ्तार

Updated at : 01 Nov 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपित िगरफ्तार

जाल बिछाकर पुलिस ने डुमरांव में किया गिरफ्तार डुमरांव : गैंगरेप का मुख्य आरोपित मंगलवार को डुमरांव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पिछले 12 अगस्त को घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार आरोपित सिमरी के तिलक राय का हाता निवासी विजय यादव उर्फ गुलारी यादव बताया जाता है. आरोपी […]

विज्ञापन

जाल बिछाकर पुलिस ने डुमरांव में किया गिरफ्तार

डुमरांव : गैंगरेप का मुख्य आरोपित मंगलवार को डुमरांव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पिछले 12 अगस्त को घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार आरोपित सिमरी के तिलक राय का हाता निवासी विजय यादव उर्फ गुलारी यादव बताया जाता है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कई थानों की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना मिली की आरोपी डुमरांव प्रखंड कायार्लय में आया है. महिला एसआई नीतू प्रिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि अटांव गांव निवासी छात्रा प्रतिमा कुमारी को एक करीबी रिश्तेदार सह भाजपा नेता संजय पासवान सहित अन्य ने तिलक राय के हाता स्थित सुनसान जगह पर गैगरेप कर छात्रा को गोली मारी थी . और फरार हो गये. यह संयोग था कि गोली छात्रा की हाथ में लगी थी. मछुआरों ने बेहोश पड़ी जख्मी छात्रा को यूपी के बलिया सदर अस्पताल में दाखिल कराया था.
छात्रा ने अपने बयान में रिश्तेदार सहित छह लोगों के खिलाफ बयान दिया था. इस कांड की अनुसंधान कर्ता ने बताया कि इस कांड में शामिल सभी आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल के सलाखों में भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन