दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाये मोबाइल

डुमरांव : रविवार की रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान की दीवार काटकर करीब पचास हजार रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज बाजार की है. इस मामले में व्यवसायी रेहियां निवासी विजय कुमार मिश्रा ने स्थानीय थाने में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस […]
डुमरांव : रविवार की रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान की दीवार काटकर करीब पचास हजार रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज बाजार की है. इस मामले में व्यवसायी रेहियां निवासी विजय कुमार मिश्रा ने स्थानीय थाने में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल बन गया है.
दुकानदार रतजगा कर अपनी दुकानों की हिफाजत कर रहे हैं. रेहियां निवासी विजय कुमार की टुड़ीगंज बाजार में विजया मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है. व्यवसायी रविवार की शाम को दुकान बंद कर घर चल गया. रात्रि प्रहर चोरों ने दुकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश कर गये और दुकान में रखे गये मोबाइल, कंप्यूटर सहित अन्य सामान को लेकर फरार हो गये. सोमवार की सुबह में जब इस घटना की जानकारी मिली तो व्यवसायी घटनास्थल पहुंचा और इसकी तत्काल सूचना थाने को दी. व्यवसायी ने बताया कि इससे पहले भी दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों की तलाश जारी है. पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




