दारोगा समेत तीन पर गैर जमानती वारंट
Updated at : 17 Oct 2017 1:34 PM (IST)
विज्ञापन

बक्सर (कोर्ट) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह उदय कुमार उपाध्याय ने दारोगा समेत तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. मामला सेशन ट्रायल 115/2016 एवं बक्सर टाउन थाना कांड संख्या 512/2015 से जुड़ा है. बताते चलें कि अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिन्हा को 27 नवंबर, 2015 को दिनदहाड़े गोली मारकर […]
विज्ञापन
बक्सर (कोर्ट) : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह उदय कुमार उपाध्याय ने दारोगा समेत तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. मामला सेशन ट्रायल 115/2016 एवं बक्सर टाउन थाना कांड संख्या 512/2015 से जुड़ा है. बताते चलें कि अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिन्हा को 27 नवंबर, 2015 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
इसके बाद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने महीनों तक लंबी हड़ताल की थी. उक्त मामले में विगत तिथि को जमानती वारंट जारी किया गया था. बावजूद इसके मामले की जांच करनेवाले दारोगा धर्मेंद्र कुमार, चिकित्सक बीएन चौबे व साक्षी अरविंद मेहता उपस्थित नहीं हो रहे थे. इसके बाद न्यायालय ने उक्त आदेश पारित किया. इस संबंध में अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा उपरोक्त लोगों को बार-बार सम्मन भेजा गया, लेकिन वे लोग गवाही देने के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




