शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated at : 27 Aug 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए घंटों चली छापेमारी इनोवा गाड़ी से होती है शराब की सप्लाई, बक्सर : सूबे में शराबबंदी के बावजूद जिले में शराब की तस्करी जारी है. शराब तस्कर अपने घर से ही शराब का कारोबार कर रहे हैं. इसका खुलासा शनिवार को उस समय हुआ, जब ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने […]

विज्ञापन

सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए घंटों चली छापेमारी

इनोवा गाड़ी से होती है शराब की सप्लाई,
बक्सर : सूबे में शराबबंदी के बावजूद जिले में शराब की तस्करी जारी है. शराब तस्कर अपने घर से ही शराब का कारोबार कर रहे हैं. इसका खुलासा शनिवार को उस समय हुआ, जब ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने एक गांव से भारी मात्रा में शराब के साथ बाप-बेटे को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर ब्रह्मपुर थाना के सपही गांव का रहनेवाला पारस यादव और उसका पुत्र मिथिलेश कुमार यादव बताया जाता है. आरोपितों के पास से करीब 52 कार्टन शराब बरामद की गयी. पूछताछ के दौरान पारस ने बताया कि वह अपने घर से ही शराब की सप्लाई करता है. वहीं, सूत्रों का मानना है कि पारस अपने बेटे मिथिलेश के साथ गांव के अलावा अन्य गांवों में भी होम डिलिवरी देता था.
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सपही गांव के रहनेवाले पारस यादव के घर हर रोज रात में एक गाड़ी आती है और पारस को कुछ कार्टन शराब देकर चली जाती है. सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने रात करीब एक बजे पारस यादव के घर छापेमारी की, जिसमें करीब 52 कार्टन शराब बरामद किया गया. वहीं, पुलिस के आने से पहले ही शराब सप्लायर अपनी गाड़ी को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की निशानदेही पर सप्लायर की गिरफ्तारी को लेकर घेराबंदी की.
इसकी सूचना कई अन्य थानों की पुलिस को दी गयी, लेकिन सप्लायर गाड़ी समेत भागने में सफल रहा. ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई की गयी है, जिसमें पारस यादव और उसके बेटे मिथिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. करीब 2496 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है. शराब हरियाणा निर्मित है.
वहीं, सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि शराब इनोवा गाड़ी से यूपी के रास्ते बिहार लायी गयी थी. शराब के खिलाफ इलाके में छापेमारी की जा रही है. बता दें कि ब्रह्मपुर पुलिस ने 30 जून की रात ब्रह्मपुर के एक खंडहरनुमा मकान से 60 कार्टन शराब को जब्त किया था. साथ ही इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है. वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि सप्लायर के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है. तस्करों की निशानदेही पर कई अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त : धनसोई. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धनसोई गांव के दो घरों में छापेमारी कर 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो को रंगे हाथों पकड़ा. धनसोई थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि धनसोई गांव में चोरी-छिपे विदेशी शराब की बिक्री होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने दोनों धंधेबाजों को धर दबोचा. पकड़े गये लोगों में एक धनसोई पंचायत का पूर्व उप मुखिया रह चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन