ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

Updated at : 25 Aug 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

हादसा. चौसा-बक्सर मुख्य पथ पर हुआ हादसा, ट्रक जब्त, चालक फरार चौसा : चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर दानी कुटिया के समीप गुरुवार को एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला, जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद मुख्य मार्ग […]

विज्ञापन

हादसा. चौसा-बक्सर मुख्य पथ पर हुआ हादसा, ट्रक जब्त, चालक फरार

चौसा : चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर दानी कुटिया के समीप गुरुवार को एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला, जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया. जबकि चालक भागने में सफल रहा. आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल लाया गया,
जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटघरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार रंजन अपने चचेरे भाई प्रेम प्रकाश विद्यार्थी के साथ बक्सर आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने दानी कुटिया पेट्रोल पंप के समीप बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें स्व. कामेश्वर रंजन के पुत्र प्रमोद कुमार रंजन की मौत हो गयी. जबकि ओमप्रकाश विद्यार्थी का पुत्र प्रेम कुमार विद्यार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद काफी देर तक मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाम को हटाया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि दोनों युवक पटना में रहकर इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहे थे. घर से दोनों पटना जाने के लिए निकले थे, जहां बक्सर स्टेशन से ट्रेन पकड़कर उन्हें पटना जाना था. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के घर कोहराम मचा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन