फर्जी तरीके से उठाये गये अनाज की होगी रिकवरी

Updated at : 24 Aug 2017 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी तरीके से उठाये गये अनाज की होगी रिकवरी

बक्सर : बीपीएल कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं ने अमीरों को भी याचक बना दिया है. लाजिमी है कि गरीबों का राशन अमीरों के चूल्हों पर पक रहा था. जांच में इसका खुलासा हुआ है कि गरीबी रेखा के राशन कार्डधारी सरकारी नौकरी कर रहे हैं. सरकारी शिक्षिकाएं, बैंककर्मी, रिटायर्ड आर्मी मैन, पुलिस वाले आदि […]

विज्ञापन

बक्सर : बीपीएल कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं ने अमीरों को भी याचक बना दिया है. लाजिमी है कि गरीबों का राशन अमीरों के चूल्हों पर पक रहा था. जांच में इसका खुलासा हुआ है कि गरीबी रेखा के राशन कार्डधारी सरकारी नौकरी कर रहे हैं. सरकारी शिक्षिकाएं, बैंककर्मी, रिटायर्ड आर्मी मैन, पुलिस वाले आदि प्रशासन के रेकॉर्ड में गरीब बने हुए हैं.

जिला प्रशासन ने बीपीएल कार्ड की हकीकत जानने के लिए किये जा रहे सर्वे में इसका खुलासा किया था. फर्जी पाये गये राशन कार्डों के सत्यापन के बाद उन्हें रद्द किया गया था. राशन कार्ड के भौतिक सत्यापन के क्रम में प्राप्त फर्जी राशन कार्ड लाभुकों से उठाये गये अनाज के एवज में वसूली की कवायद अब शुरू की जायेगी. जिले के एक लाख 62 हजार 500 उपभोक्ताओं में से करीब 23 हजार राशन कार्ड रद्द कर दिये गये हैं.

जिले में हजारों राशन कार्ड निर्धारित मानक अधिमानता के विपरीत वाले व्यक्ति को निर्गत किये गये थे. पांच माह पहले हुए सर्वे में तीन हजार से अधिक मृत परिवारों के साथ-साथ तकरीबन साढ़े पांच हजार नामालूम परिवारों व कुछ विस्थापित परिवारों के नाम भी किये गये थे. इस गफलत ने कई सवालों को जन्म दिया. यक्ष प्रश्न यह भी है कि आखिर इतने लोगों का राशन कहां गया? किसने गरीबों का राशन अमीरों के चूल्हे पर रख दिया? गुनाहगारों को सजा देने के सरकारी व अदालती आदेश पर भी अमल नहीं किया गया है. बुद्धिजीवी इसे गरीबों के प्रति बरती जा रही उदासीनता का सबब मानते हैं.
फर्जी लाभुकों को खाद्य आपूर्ति विभाग ने भेजा नोटिस
फर्जी राशनकार्ड धारकों पर होगा सर्टिफिकेट केस
एक लाख 62 हजार 500 राशन कार्डों में 23 हजार रद्द
ये हैं गफलत
पुन:सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार लगभग 15 फीसदी नाम फर्जी पाये गये हैं. यहां तक की 3486 मृतक परिवार तथा 8518 अपात्रों व 154 विस्थापित परिवारों के नाम भी बीपीएल सूची में शामिल किये गये थे. हैरत की बात तो यह है कि 5636 नामालूम परिवारों के नाम भी सूची में शामिल किये गये हैं. अब इन पर कार्रवाई की जायेगी.
ये होनी हैं कार्रवाई
बीपीएल का लाभ उठानेवाले अपात्रों तथा फर्जी नाम सूची बद्ध करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर
मृत, विस्थापित, अपात्र व दोहरा नाम वाले परिवारों के नाम काटे जायेंगे
सर्टिफिकेट केस के बाद अपात्रों से होगी रिकवरी
फर्जी लाभुकों से की जायेगी रिकवरी
विभागीय निर्देश पर जांच में बड़ी मात्रा में फर्जी राशन कार्डधारक पाये गये हैं. सर्वे के बाद अपात्र पाये गये फर्जी लाभुकों को नोटिस भेजा गया है. विभागीय निर्देश के आलोक में जल्द रिकवरी की जायेगी.
अरविंद कुमार वर्मा, डीएम, बक्सर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन