नया भोजपुर गांव में स्टोव फटने से महिला की मौत

Updated at : 22 Jul 2017 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
नया भोजपुर गांव में स्टोव फटने से महिला की मौत

डुमरांव :शुक्रवार को नया भोजपुर गांव में खाना बनाते समय स्टोव फटने से आग की चपेट में एक विवाहिता आ गयी, जो बुरी तरह से झुलस गयी और उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर नया भोजपुर ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर बक्सर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. मृतका के […]

विज्ञापन
डुमरांव :शुक्रवार को नया भोजपुर गांव में खाना बनाते समय स्टोव फटने से आग की चपेट में एक विवाहिता आ गयी, जो बुरी तरह से झुलस गयी और उसकी मौत हो गयी.
घटना की सूचना पर नया भोजपुर ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर बक्सर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. मृतका के मायकेवालों के इंतजार में नया भोजपुर ओपी पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर गांव के निवासी खदेरू कुशवाहा के पुत्र प्रमोद कुमार की शादी तीन वर्ष पूर्व कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव में जयराम कुशवाहा की पुत्री रूबी देवी के साथ हुई थी.
ससुरालवालों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह विवाहिता रूबी देवी स्टोव पर खाना बना रही थी. इसी बीच अचानक स्टोव फटने से आग लग गयी और रूबी गंभीर रूप से झुलस गयी, जिसे आनन-फानन में परिजन अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचे, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसकी मौत हाे गयी. ओपी प्रभारी कुणालचंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भेज दिया गया. मृतका के मायकेवालों के बयान के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन