पैसेंजर ट्रेन से जीआरपी ने बरामद की महिला की लाश
Updated at : 21 Jul 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : पैसेंजर ट्रेन से महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गयी. जीआरपी ने बक्सर स्टेशन पर महिला के शव को उतारा. शव की शिनाख्त के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. महिला […]
विज्ञापन
बक्सर : पैसेंजर ट्रेन से महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गयी. जीआरपी ने बक्सर स्टेशन पर महिला के शव को उतारा. शव की शिनाख्त के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. महिला के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं पाये गये हैं. यूडी केस दर्ज करते हुए आगे की जांच में पुलिस जुट गयी है
इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष अली अकबर खां ने बताया कि स्कॉर्ट टीम ने सूचना दी कि पैसेंजर ट्रेन में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. महिला के शरीर पर कपड़े भी कम थे. इसके बाद बक्सर स्टेशन पर ट्रेन को रुकने के साथ ही शव को उतारा गया. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा.
शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत एक दिन पहले ही हुई है. शव से बदबू भी आ रही थी. इसकी जांच की जा रही है कि महिला का शव ट्रेन में कैसे पहुंचा. फिलहाल कई बिंदुओं पर इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




