तीन अफसरों समेत कइयों का रोका वेतन
Updated at : 19 Jul 2017 11:28 AM (IST)
विज्ञापन

केसठ : प्रखंड के मनरेगा भवन के सभागार में मंगलवार को केसठ व चौगाई प्रखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त रूप से एक साथ विकास के विभिन्न योजनाओं के विकास व शौचालय निर्माण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रमण कुमार ने की. डीएम ने कृषि, शिक्षा, बिजली, पशुपालन, […]
विज्ञापन
केसठ : प्रखंड के मनरेगा भवन के सभागार में मंगलवार को केसठ व चौगाई प्रखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त रूप से एक साथ विकास के विभिन्न योजनाओं के विकास व शौचालय निर्माण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रमण कुमार ने की. डीएम ने कृषि, शिक्षा, बिजली, पशुपालन, चिकित्सा के अधिकारियों से बारी-बारी से योजनाओं के विकास की जानकारी ली. स्पष्ट व सही जानकारी नहीं देने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी.
वहीं कौशल विकास योजना के शिविर में लक्ष्य के अनुसार कम पड़े आवेदन को लेकर बीआरसीसी व सीआरसी के वेतन रोकने का निर्देश दिया. वहीं इसके प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. डीएम ने खरीफ के फसल बचाने को लिए डीजल अनुदान देने का निर्देश दिया. शराबबंदी को लेकर अंचलाधिकारी को कहा कि चौकीदार गांव में घूम कर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर निगरानी रखें. पकड़े जाने पर चौकीदारों पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं समीक्षा बैठक में अनुपस्थित वरीय पदाधिकारी सह प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया.
डीएम ने स्वच्छता अभियान के तहत बनने वाले शौचालय व प्रोत्साहन राशि की जानकारी सभी नोडल पदाधिकारियों से ली. संतोषजनक स्थिति नहीं होने पर नोडल पदाधिकारी का वेतन बंद करने व विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 31 जुलाई शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




