ट्रकों की टक्कर में बक्सर के चालक की गयी जान
Updated at : 19 Jul 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : औरंगाबाद के करहारा गांव के समीप दो ट्रकों की टक्कर में बक्सर के एक चालक की मौत हो गयी. मृतक सिमरी थाना क्षेत्र के डूभा गांव का रहने वाला था. मौत की खबर मिलते ही मृतक चालक के घर कोहराम मच गया. परिजन शव को लाने के लिए औरंगाबाद रवाना हो गये हैं. […]
विज्ञापन
बक्सर : औरंगाबाद के करहारा गांव के समीप दो ट्रकों की टक्कर में बक्सर के एक चालक की मौत हो गयी. मृतक सिमरी थाना क्षेत्र के डूभा गांव का रहने वाला था. मौत की खबर मिलते ही मृतक चालक के घर कोहराम मच गया. परिजन शव को लाने के लिए औरंगाबाद रवाना हो गये हैं. मृतक ट्रक चालक ऋषिकेश ठाकुर बताया जाता है. औरंगाबाद के करहारा गांव के समीप एनएच-2 पर ट्रक खड़ा था. इसी दौरान दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दिया. हादसे में चालक ऋषिकेश ठाकुर और उप चालक उपेंद्र प्रसाद घायल हो गये. आनन-फानन में प्रशासन इलाज के लिए चालक और उप चालक को अस्पताल लेकर पहुंचा.
जहां ऋषिकेश ठाकुर की मौत हो गयी, जबकि इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी उप चालक का इलाज चल रहा है. पुलिस ने चालक के पॉकेट से मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान करते हुए घटना की सूचना सिमरी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




