तीन दिनों में करें डीसी बिल का समायोजन

Updated at : 18 Jul 2017 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों में करें डीसी बिल का समायोजन

सर्टिफिकेट केस व बेहतर वसूली करनेवाले तीन पदाधिकारी होंगे सम्मानित कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पेट्रोलिंग करेंगे दंडाधिकारी बक्सर : डीसी बिल का समायोजन तीन दिनों के अंदर किया जाए. जो भी अंचलाधिकारी इस कार्य में लापरवाही करते हैं, तो उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही जिलाधिकारी रमण कुमार ने […]

विज्ञापन
सर्टिफिकेट केस व बेहतर वसूली करनेवाले तीन पदाधिकारी होंगे सम्मानित
कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पेट्रोलिंग करेंगे दंडाधिकारी
बक्सर : डीसी बिल का समायोजन तीन दिनों के अंदर किया जाए. जो भी अंचलाधिकारी इस कार्य में लापरवाही करते हैं, तो उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही जिलाधिकारी रमण कुमार ने सितंबर माह की अग्रिम राशि समायोजन करने का सख्त निर्देश दिया.
कैश बुक को अपटूडे करने निर्देश दिया है. डीएम ने राजस्व समन्वय समिति एवं नीलाम पत्र की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को समाहरणालय में अंचलाधिकारियों, राजस्व कर्मियों सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ की.
वसूली करनेवाले होंगे सम्मानित : डीएम ने बैठक के दौरान कहा कि सर्टिफिकेट केस दायर करनेवाले व राजस्व की वसूली करनेवाले श्रेष्ठ तीन अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जायेगा.
बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि सदर एसडीओ गौतम कुमार ने केसों का निष्पादन करते हुए 36 लाख व डुमरांव एसडीओ ने 44 केसों का निष्पादन करते हुए 37 लाख रुपये की वसूली की है. इस दौरान डीएम ने डीसी बिल सहित अन्य अग्रिम राशि की भी पड़ताल की.
एनएच-84 का लिया जायजा
बैठक के दौरान डीएम ने एनएच-84 के निर्माण की जानकारी ली. इस दौरान निर्देश देते हुए संबंधित पदाधिकारी काे कहा कि शीघ्र भूधारकों के बीच राशि का भुगतान करें, ताकि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो सके. साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि सावन माह में कांवरियों की सुरक्षा को देखते हुए रात्रि समय पुलिस के साथ नियुक्त दंडाधिकारी पेट्रोलिंग करें, ताकि कांवरियों को सुरक्षा प्रदान की जा सके. जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि पूरे सावन माह में राष्ट्रीय राज्य मार्ग की सुरक्षा पहले से बेहतर करें और कांवर यात्रा के दौरान वाहनों को तेज न चलने दे. इसके साथ ही सख्त निर्देश देते हुए कि बाढ़ के दौरान कोई भी नाव बिना निबंधित नहीं चलेंगी. यदि कोई भी बिना निबंधित नाव चलते हुए पकड़ी जाती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
दिव्यांगों को मिले परचे
बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में कितने दिव्यांगों को आवास के लिए चार डिसमिल का परचा मिला है. उनका प्रतिवदेन विशेष सूची के साथ नाम पता के साथ एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश सभी सीओ को दिया है.
साथ ही डीएम ने कहा कि एक माह के अंदर जिले के सभी दिव्यांगों को सर्वे करते हुए स्वतंत्रता दिवस तक परचा उपलब्ध कराया जाए. बैठक में जिले के सभी सीओ सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन