आठ घंटे गुल रही बिजली
Updated at : 06 Jul 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. पेयजल की समस्या से जूझते रहे शहरवासी 24 घंटे में महज 16 घंटे ही हो रही है आपूर्ति तीन बजे भोर से कट गयी थी बिजली बक्सर : दो दिनों से बिजली कंपनी मेंटनेंस के नाम पर कटौती कर रही है. मंगलवार को भी पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही. तीन बजे सुबह से […]
विज्ञापन
परेशानी. पेयजल की समस्या से जूझते रहे शहरवासी
24 घंटे में महज 16 घंटे ही हो रही है आपूर्ति
तीन बजे भोर से कट गयी थी बिजली
बक्सर : दो दिनों से बिजली कंपनी मेंटनेंस के नाम पर कटौती कर रही है. मंगलवार को भी पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही. तीन बजे सुबह से कटी बिजली दोपहर के 12 बजे के आसपास आयी. बुधवार को भी यही हाल रहा. आठ घंटे तक शहर से बिजली गायब रही. पेयजल की समस्या से लोग जूझते रहे. मौसम थोड़ा सा मेहरबान था इससे लोगों को थोड़ी राहत थी. भीषण गरमी में बिजली कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. दो दिनों से लगातार कटौती जारी है. विभाग बिना सूचना दिये ही कटौती कर रहा है. इससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर मरम्मत का कार्य कराया जाता है, ताकि बिना रुके उपभोक्ताओं को बिजली मिल सके.
24 घंटे में 16 घंटे ही मिल रही बिजली, वो भी अल्टरनेट: शहर में बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए 110 करोड़ की आइपीडीएस योजना का फाइनल टेंडर भी हो चुका है. अप्रैल के बाद से ही बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नया ट्रांसफॉर्मर, खंभा लगाने का काम शुरू किया जाना था. लेकिन अब तक यह नहीं हो पाया है. पहले की अपेक्षा बिजली की सप्लाइ में कटौती जारी है. इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं. 24 घंटे में महज 16 घंटे ही आपूर्ति हो रही है. वह भी अल्टरनेट तरीके से.
व्यवसाय और पढ़ाई पर भी पड़ रहा असर: बिजली की कटौती होने से व्यवसाय और छात्रों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है. लो वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ता परेशान हैं. बिजली की कटौती ने उपभोक्ताओं को इस भीषण गरमी में परेशान कर रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




