पूरे दिन जाम से हांफता रहा शहर, परेशानी

Updated at : 04 Jul 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
पूरे दिन जाम से हांफता रहा शहर, परेशानी

बक्सर : जाम की समस्या ने बक्सर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है. सोमवार को सुबह होने के साथ ही शहरवासियों को जाम का सामना करना पड़ा. एक दो जगहों को छोड़ दिया जाये, तो कहीं भी यातायात बल के जवान उपस्थित नहीं थे. नो इंट्री होने के बावजूद शहर में बड़े वाहनों का […]

विज्ञापन

बक्सर : जाम की समस्या ने बक्सर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है. सोमवार को सुबह होने के साथ ही शहरवासियों को जाम का सामना करना पड़ा. एक दो जगहों को छोड़ दिया जाये, तो कहीं भी यातायात बल के जवान उपस्थित नहीं थे. नो इंट्री होने के बावजूद शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश धड़ल्ले से हो रहा है. अांबेडकर चौक से लेकर रामरेखा घाट तक जाम से लोग जूझते रहे. सुबह से लगा जाम देर शाम तक जारी रहा. जाम में अधिकारी से लेकर स्कूली बच्चे तक घंटों फंसे रहे.

किसी तरह जाम को हटाकर यातायात को सुचारु रूप से देर शाम तक बहाल कराया गया. आलम यह था कि लोगों को पैदल चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

नो इंट्री पर नहीं है कोई रोक : शहर में बड़े वाहनों के परिचालन पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है. सुबह के नौ बजे से लेकर छह बजे शाम तक शहर में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक है. इसके बावजूद बड़े वाहन शहर में इंट्री कर जाते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जाम के कारण लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन