एसडीओ के प्रधान सहायक गिरफ्तार

Updated at : 04 Jul 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ के प्रधान सहायक गिरफ्तार

फर्जी तरीके से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करने का आरोप बक्सर : सदर अनुमंडल के एसडीओ कार्यालय के प्रधान सहायक संजय त्रिपाठी को पुलिस ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी पूर्व के एक मामले में हुई. बताया जा रहा है कि डीटीओ कार्यालय में पदस्थापना के दरम्यान उन्होंने फर्जी तरीके से तैयार […]

विज्ञापन

फर्जी तरीके से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करने का आरोप

बक्सर : सदर अनुमंडल के एसडीओ कार्यालय के प्रधान सहायक संजय त्रिपाठी को पुलिस ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी पूर्व के एक मामले में हुई. बताया जा रहा है कि डीटीओ कार्यालय में पदस्थापना के दरम्यान उन्होंने फर्जी तरीके से तैयार कागजातवाले एक वाहन का रजिस्ट्रेशन किया था. मामले की छानबीन के बाद पता चला कि उक्त वाहन बैंक से ऋण पर खरीदा गया था, जिसके मालिक ने उसे किसी थर्ड पार्टी को बेच दिया था.
इसके बाद गाड़ी का लोन चुकता नहीं किया गया, तभी उक्त गाड़ी का फर्जी सेल पेपर दिखाकर उसका रजिस्ट्रेशन करा लिया गया. इधर लोन चुकता नहीं होने पर बैंक ने मालिक को नोटिस भेजा. वाहन मालिक ने आरटीआइ से इसकी जानकारी मांगी, तो पूरे मामले का भांडाफोड़ हो गया. इस मामले में चार अगस्त, 2016 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, जिसमें परिवहन कार्यालय के तत्कालीन प्रधान सहायक संजय त्रिपाठी को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था. टाउन थानाध्यक्ष राघवदयाल ने बताया कि संजय त्रिपाठी को मंगलवार को जेल भेज दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन