ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Updated at : 03 Jul 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना से बक्सर आने के दौरान पोल नंबर 659 के समीप हुआ हादसा घटनास्थल से मोबाइल और पॉकेट से पटना से बक्सर तक का मिला टिकट बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेन से गिर कर बक्सर के एक युवक की मौत हो गयी. युवक के पास से एक मोबाइल फोन और पटना से बक्सर का […]
विज्ञापन
पटना से बक्सर आने के दौरान पोल नंबर 659 के समीप हुआ हादसा
घटनास्थल से मोबाइल और पॉकेट से पटना से बक्सर तक का मिला टिकट
बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर ट्रेन से गिर कर बक्सर के एक युवक की मौत हो गयी. युवक के पास से एक मोबाइल फोन और पटना से बक्सर का टिकट बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के खलासी मुहल्ला निवासी राजेंद्र राम के पुत्र पप्पू राम के रूप में हुई. पुलिस यूडी केस अंकित कर मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार राजेंद्र राम का पुत्र पप्पू राम किसी काम से शुक्रवार को पटना गया था,
जहां से उसे शनिवार को अपने घर बक्सर लौटना था. शनिवार को वह घर नहीं लौटा. रविवार की सुबह नौ बजे के आसपास पप्पू ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह बक्सर आ रहा है. इसी बीच ट्रेन से गिर कर उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. विदित हो कि 15 मई, 2017 को पप्पू की शादी हुई थी. इस घटना से परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं.
मेंहदी का रंग भी नहीं हुआ फीका कि छूट गया पति का साथ : पप्पू पटना में रहकर कपड़ा सिलाई का कार्य करता था. इसी वर्ष 15 मई को उसकी शादी पिंकी से हुई थी. अभी मेंहदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि पति का साथ हमेशा के लिए छूट गया. पिंकी का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
परिजन पूरी तरह से टूट चुके हैं. सुबह जैसे ही मौत की खबर मिली कि परिजनों के तो होश उड़ गये. रविवार का दिन पप्पू के परिजनों के लिए काला दिन साबित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




