गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा महदह गांव

Updated at : 03 Jul 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा महदह गांव

भूमि विवाद में दो पक्षों के लोग आये आमने-सामने, मची अफरातफरी बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र का महदह गांव रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा. दोनों पक्षों के लोगों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए फायरिंग की, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच […]

विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों के लोग आये आमने-सामने, मची अफरातफरी

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र का महदह गांव रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा. दोनों पक्षों के लोगों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए फायरिंग की, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर थाने में लाकर पूछताछ कर रही है. फायरिंग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार पूर्व से 10 फुट जमीन को लेकर महदह गांव निवासी ललन यादव और अंगद यादव में विवाद चला आ रहा है. रविवार को दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर पहुंच गये.
पहले दोनों में तू-तू-मैं-मैं हुई. इसके बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा. ग्रामीणों ने दोनों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया. मामला फिर भी शांत नहीं हो सका. इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक हथियार से लैस होकर पहुंचे और फायरिंग करने लगे. दहशत फैलाने के उद्देश्य से दोनों पक्षों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे सुबह महदह गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया. पुलिस दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर ली है. वहीं, इस घटना के बाद गांव के दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. विदित हो कि इसके पहले भी भूमि विवाद को लेकर महदह गांव में गोलीबारी हो चुकी है. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन