उपद्रवियों ने डॉक्टर को पीटा
Updated at : 30 Jun 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

युवक की गोली लगने के बाद परिजन पहुंचे थे सदर अस्पताल बक्सर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बारा गांव में गुरुवार को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद मृतक के परिजन और उनके समर्थक हथियार से लैस होकर युवक को लेकर बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचे. […]
विज्ञापन
युवक की गोली लगने के बाद परिजन पहुंचे थे सदर अस्पताल
बक्सर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बारा गांव में गुरुवार को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद मृतक के परिजन और उनके समर्थक हथियार से लैस होकर युवक को लेकर बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचे. डॉक्टर ने बताया कि युवक की मौत हो चुकी है. इस पर परिजन और उनके समर्थक आक्रोशित हो उठे और डॉक्टर के साथ
उपद्रवियों ने डॉक्टर…
मारपीट करने लगे. परिजनों के उपद्रव से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. जान बचाने के लिए डॉक्टर और कर्मचारी इधर-उधर भाग रहे थे. सदर अस्पताल के प्रबंधक ने इसकी सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी. सूचना के आधा घंटा के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, तब तक उपद्रवी शव को लेकर फरार हो चुके थे. सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो गयी है. इस घटना के बाद अस्पताल के कर्मियों व डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है. होमगार्ड के जवानों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सदर अस्पताल में कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं है. अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि सूचना के साथ ही पुलिस पहुंच जाती, तो डॉक्टर के साथ मारपीट नहीं होती. डॉक्टर और कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगेगी, तो लोग हड़ताल पर चले जायेंगे.
क्या था मामला
गाजीपुर जिले के बारा गांव में कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर दो गुटों में विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें शहाबुद्दीन खां के पुत्र अमीरउल्लाह खां की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. बक्सर से सटे होने के कारण युवक को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. आपातकालीन में डॉक्टर आरके गुप्ता बैठे हुए थे, जहां उन्होंने कहा कि युवक की मौत हो चुकी है. जिसके बाद भीड़ आक्रोशित हो उठी और डॉक्टर की पिटाई कर दी. हालांकि, बाद में कुछ लोगों ने इस पर माफी भी मांगी.
नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है. डॉक्टर के साथ मारपीट करनेवालों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस से भी संपर्क किया जायेगा.
अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार ने बताया कि आये दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी तरह से दहशत में हैं. छोटी-छोटी बात को लेकर भी लोग हिंसक हो जा रहे हैं. इस घटना से डॉक्टर और कर्मचारी पूरी तरह डरे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




