चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 30 Jun 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

चौसा : वाहन चेकिंग के दौरान मुफस्सिल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस द्वारा बुधवार की शाम अखौरीपुर गोला मछली बाजार के पास चौसा-मोहनियां मुख्य मार्ग पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. तभी बक्सर की तरफ […]

विज्ञापन

चौसा : वाहन चेकिंग के दौरान मुफस्सिल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस द्वारा बुधवार की शाम अखौरीपुर गोला मछली बाजार के पास चौसा-मोहनियां मुख्य मार्ग पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. तभी बक्सर की तरफ से बीआर44-डी/0810 नंबर की एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे. पुलिस बलों के द्वारा बाइक को रुकवा कर बाइक का कागजात दिखाने को कहा गया,

लेकिन बाइक सवारों ने पुलिस को बताया कि कागजात नहीं है. पुलिस द्वारा जब दोनों से गहन पूछताछ की गयी, तो उन्होंने बाइक चोरी की है स्वीकार कर लिया. बाइक समेत दोनों युवकों को पुलिस थाना ले आयी.चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार दोनों युवक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शुक्रवलिया गांव के रहनेवाले जन्मेजय उपाध्याय व सुधीर ओझा हैं, जिन्हें पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन