सास ने बहू को डांटा, तो घर में आग लगाकर हो गयी फरार

Updated at : 28 Jun 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
सास ने बहू को डांटा, तो घर में आग लगाकर हो गयी फरार

सास ने दर्ज करायी बहू पर प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस आग से हजारों की संपत्ति खाक ग्रामीणों की मदद से पाया काबू ब्रह्मपुर. सास ने बहू को डाटा तो बहू ने घर में आग लगाकर फरार हो गयी. घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महादेवगंज गांव की है. अगलगी की घटना में हजारों रुपये मूल्य […]

विज्ञापन
सास ने दर्ज करायी बहू पर प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस
आग से हजारों की संपत्ति खाक ग्रामीणों की मदद से पाया काबू
ब्रह्मपुर. सास ने बहू को डाटा तो बहू ने घर में आग लगाकर फरार हो गयी. घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महादेवगंज गांव की है. अगलगी की घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. सास शांति देवी ने अपनी बहू नीरा देवी पर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए बहू की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार संजय साह की शादी 2014 में गंज भड़सरा के बुढ़ौल गांव के नीरा के साथ हुई थी. नीरा का अपने बहनोई के साथ अवैध संबंध हैं. इसे लेकर परिजनों ने कई बार आपत्ति भी जतायी थी. सोमवार की रात भी इसी बात को लेकर सास ने नीरा को डाटा तो रात के वक्त वह घर में आग लगाकर घर में रखे 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गयी.
घटना के वक्त सास और एक दूसरी बहू छत पर सोयी हुई थी. इसी दौरान घर में आग लगाकर फरार हो गयी. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया. शांति देवी ने बताया कि नीरा का अवैध संबंध रहने के कारण आये दिन घर में विवाद होते रहता है. मेरा बेटा संजय सूरत में काम करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन