प्रशासन ने की कार्रवाई घर की होगी नीलामी

Updated at : 25 Jun 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन ने की कार्रवाई घर की होगी नीलामी

शराबबंदी के नये कानून के तहत तस्करों की संपत्ति भी होगी जब्त पहली बार प्रशासन ने शराब बरामदगी पर मकान को किया सील कार्रवाई से शराब तस्करों में मचा हड़कंप डुमरांव/बक्सर : बक्सर पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शनिवार को शराब बरामदगी होने के साथ ही नये शराबबंदी कानून […]

विज्ञापन

शराबबंदी के नये कानून के तहत तस्करों की संपत्ति भी होगी जब्त

पहली बार प्रशासन ने शराब बरामदगी पर मकान को किया सील
कार्रवाई से शराब तस्करों में मचा हड़कंप
डुमरांव/बक्सर : बक्सर पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शनिवार को शराब बरामदगी होने के साथ ही नये शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने शराब तस्कर के घर को सील कर दिया. सील करने के बाद अधिग्रहण के लिए डीएम बक्सर को प्रतिवेदन भेजा गया है. जिसके बाद आदेश के साथ ही उसकी नीलामी भी की जायेगी. पूर्व बीडीसी के पति का भी घर सील किया. जिले में पहली बार शराब तस्करों के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की गयी है. शनिवार को पुलिस को थाना क्षेत्र के मतहिया नीम मुहल्ले में शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है.
एसआइ कौशल किशोर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान टीम को घर के परिजनों का आक्रोश झेलना पड़ा. कमरों की तलाशी ली गयी तो बोरे में छिपाकर रखी गयी 40 ट्रेटा पैक शराब बरामद हुई. इस दौरान पुलिस ने मौके से कारोबारी कमलेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी के बाद दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमरेंद्र कुमार की देखरेख में मकान को सील कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन