जांच रिपोर्ट पर डीएम ने कार्य एजेंसी से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर : सदर प्रखंड के मझरियां व उमरपुर गांव में बक्सर-कोइलवर तटबंध के सामने गंगा में हुए कटावरोधी कार्यों की रिपोर्ट जांच टीम ने सौंप दी है. रिपोर्ट में टीम ने कार्यों की गुणवत्ता में हुए खामियों का जिक्र किया है. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कार्य मानक के अनुरूप नहीं […]
बक्सर : सदर प्रखंड के मझरियां व उमरपुर गांव में बक्सर-कोइलवर तटबंध के सामने गंगा में हुए कटावरोधी कार्यों की रिपोर्ट जांच टीम ने सौंप दी है. रिपोर्ट में टीम ने कार्यों की गुणवत्ता में हुए खामियों का जिक्र किया है. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराये गये हैं. सदर एसडीओ की अध्यक्षता में गठित टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी है. डीएम ने बताया कि रिपोर्ट से स्पष्ट है कि कटावरोधी कार्यों में हीलाहवाली की गयी है. लेकिन, तकनीकी गड़बड़ियां उजागर हुई हैं.
कार्य एजेंसी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रमण कुमार से स्पष्टीकरण की मांग की है. दो दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. कटावरोधी कार्यों को करने वाली कार्यकारी एजेंसी गरिमा कंस्ट्रक्शन के अधूरा कार्य छोड़ कर फरार होने के बाबत डीएम ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है. कार्यपालक अभियंता से जानकारी मांगी गयी है. स्पष्टीकरण के बाद दोषी पाये जाने पर कार्य करने वाली कंपनी व उसके ठेकेदार पर एफआइआर दर्ज कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




