सिमरी में संदेहास्पद स्थिति में रोहतास के युवक की मौत

Updated at : 17 Jun 2017 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरी में संदेहास्पद स्थिति में रोहतास के युवक की मौत

मृतक जेसीबी का था चालक, टीम गठित कर हुआ पोस्टमार्टम सिमरी : सिमरी में शुक्रवार को रोहतास के एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक की पहचान रोहतास जिले के थाना शिवसागर के मेदनीपुर गांव निवासी मो.मनोवर के पुत्र मो. अनवर के रूप में की गयी. मृतक जेसीबी का चालक […]

विज्ञापन

मृतक जेसीबी का था चालक, टीम गठित कर हुआ पोस्टमार्टम

सिमरी : सिमरी में शुक्रवार को रोहतास के एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. युवक की पहचान रोहतास जिले के थाना शिवसागर के मेदनीपुर गांव निवासी मो.मनोवर के पुत्र मो. अनवर के रूप में की गयी. मृतक जेसीबी का चालक था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया. जानकारी के अनुसार रोहतास निवासी मो. अनवर सिमरी थाना क्षेत्र के रामोपट्टी गांव निवासी गंगा सागर पांडेय के यहां जेसीबी चलाता था. गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सो गया था, जहां शुक्रवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. पुलिस इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है.विदित हो कि युवक कई दिनों से जेसीबी सिमरी थाना क्षेत्र में चला रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन