ब्रह्मपुर में आभूषण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली

Updated at : 17 Jun 2017 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मपुर में आभूषण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली

घर लौटते वक्त अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम बक्सर : जिले में बेखौफ हो रहे अपराधियों ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए ब्रह्मपुर में शुक्रवार की देर शाम आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर दहशत फैला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए बाइक सवार नाकाबपोश अपराधी फरार हो गये.सूचना […]

विज्ञापन

घर लौटते वक्त अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बक्सर : जिले में बेखौफ हो रहे अपराधियों ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए ब्रह्मपुर में शुक्रवार की देर शाम आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर दहशत फैला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए बाइक सवार नाकाबपोश अपराधी फरार हो गये.सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच इलाके को सील कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.व्यवसायी को काफी करीब से गोली मारी गयी है. गोली व्यवसायी के हाथ में लगी है. आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी देवकुली दुबौली गांव निवासी चितरंजन वर्मा गायघाट से अपनी आभूषण की दुकान बंद कर एक और सहयोगी के साथ बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे निमेज चप्पल फैक्टरी के समीप बाइक पर सवार हथियार बंद अपराधियों ने चितरंजन वर्मा को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन