तीन-तीन पुरस्कारों से नवाजा गया डुमरांव राज का ''बड़ा बाग''

Updated at : 16 Jun 2017 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
तीन-तीन पुरस्कारों से नवाजा गया डुमरांव राज का ''बड़ा बाग''

सम्मान पत्र के साथ युवराज चंद्रविजय सिंह बिहार राज्य स्तरीय आम विविधता प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता 2017 में ‘बड़ा बाग’ के आम को मिला राज्य भर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार डुमरांव : बागवानी के क्षेत्र में अपनी छवि बरकरार रखनेवाले डुमरांव राज के ‘बड़ा बाग’ को प्रतिष्ठा में चार चांद उस समय जड़ गया, जब बिहार […]

विज्ञापन
सम्मान पत्र के साथ युवराज चंद्रविजय सिंह
बिहार राज्य स्तरीय आम विविधता प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता 2017 में ‘बड़ा बाग’ के आम को मिला राज्य भर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार
डुमरांव : बागवानी के क्षेत्र में अपनी छवि बरकरार रखनेवाले डुमरांव राज के ‘बड़ा बाग’ को प्रतिष्ठा में चार चांद उस समय जड़ गया, जब बिहार राज्य स्तरीय आम विविधता प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता 2017 में इस बाग के आम को राज्य भर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. यह प्रतियोगिता 9 व 11 जून, 2017 को देशरत्न उद्यान, पटना में बिहार बागवानी विकास सोसाइटी, पटना एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी थी.
शुक्रवार को अपने प्रेसवार्ता के दौरान इस आशय की जानकारी देते हुए ‘बड़ा बाग’ को अपने नेतृत्व में विकसित करनेवाले युवराज चंद्रविजय सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है कि डुमरांव बड़ा बाग के फजली आम ने प्रथम, तैमूरिया व समरबहिस चौसा ने द्वितीय और दसहरी व बंबईया आम ने तृतीय स्थान हासिल यह साबित कर दिखाया कि पूरे उत्तर भारत की मंडियों में इस बाग के आम की धूम यूं ही नहीं मची रहती है.
मालूम हो कि राज्य सरकार की ओर से किये गये सर्वेक्षण में बड़ा बाग के आम को पटना में आयोजित प्रदर्शनी हेतु ले जाया गया था. इस सर्वेक्षण में डुमरांव के कृषि विश्वविद्यालय के तीन अधिकारी डॉ विनोद कुमार सिंह (सहायक प्राध्यापक, प्रसार शिक्षा), डॉ डीके सिंह सहायक प्राध्यापक, उद्यान विकास विभाग और पवन शुक्ल, सहायक प्राध्यापक, उद्यान विकास विभाग शामिल रहे. बड़ा बाग के आमों का इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु डुमरांव राज के युवराज को प्रमाण पत्र के साथ ही 75 सौ रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गयी. युवराज सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि डुमरांव बड़ा बाग वनस्पति विज्ञान में शोध करनेवाले विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का सदैव स्वागत करेगा. इच्छुक व्यक्ति अपने शोध कार्य हेतु यहां के वनस्पतियों से मदद ले सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन