ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा लोगों ने किया हंगामा
Updated at : 16 Jun 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर-चौसा मार्ग पर हुआ हादसा, मुआवजे को लेकर सड़क जाम बीडीओ के आश्वासन के बाद हटा जाम बक्सर : तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर चौसा-बक्सर मार्ग पर देखने को मिला. बेकाबू ट्रैक्टर ने गुरुवार को एक मासूम को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद लोग आक्रोशित […]
विज्ञापन
बक्सर-चौसा मार्ग पर हुआ हादसा, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
बीडीओ के आश्वासन के बाद हटा जाम
बक्सर : तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर चौसा-बक्सर मार्ग पर देखने को मिला. बेकाबू ट्रैक्टर ने गुरुवार को एक मासूम को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और शव के साथ प्रदर्शन करते हुए बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिये. हादसे के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची, जहां काफी समझाने बुझाने के बाद जाम को हटाया गया. बीडीओ ने मुआवजे का आश्वासन दिया. नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ निवासी लक्ष्मण राम का पुत्र सूरज कुमार घर के समीप खेल रहा था.
इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बच्चे को रौंद डाला. घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे और मुआवजे की मांग करते हुए शव के साथ सड़क जाम कर दिये. एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. आक्रोशित लोग जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. बाद में बीडीओ तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने के कारण यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
हादसे में बुझ गया घर का चिराग
सूरज कुमार घर का इकलौता चिराग था. इस हादसे के बाद मां मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. सूरज के पिता लक्ष्मण राम मजदूरी का काम करते हैं. इस हादसे के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




