पिकअप वैन से 172 कार्टन अंगरेजी शराब बरामद
Updated at : 15 Jun 2017 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

दो तस्कर गिरफ्तार, धंधेबाजों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी शराब के खिलाफ ऑपरेशन तेज, कई कारोबारी रडार पर बक्सर : बक्सर में शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को जहां उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 110 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया तो नगर थाना पुलिस और डीआइयू […]
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार, धंधेबाजों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी
शराब के खिलाफ ऑपरेशन तेज, कई कारोबारी रडार पर
बक्सर : बक्सर में शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को जहां उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 110 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया तो नगर थाना पुलिस और डीआइयू की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन कर पिकअप वैन से 172 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान दो तस्कर भी गिरफ्तार किये गये हैं. जिनकी निशानदेही पर पुलिस धंधे में संलिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चला रही है. पुलिस के लिस्ट में कई कारोबारी हैं.
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि यूपी से एक पिकअप वैन से तस्करी के लिए शराब की एक बड़ी खेप वीर कुंवर सिंह सेतु से बक्सर लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इसके साथ ही डीआइयू की टीम को लगाया गया. जैसे ही पुलिस टीम वीर कुंवर सिंह सेतु पर छापेमारी की. पुआल से भरे पिकअप वैन से 172 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया. इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के सारिमपुर निवासी असगर और पिंटू को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने धंधे में शामिल कई कारोबारियों के नाम बताये हैं जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
कई कारोबारी पुलिस के रडार पर: शराब के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने और धंधे में संलिप्त कारोबारियों को गिरफ्तार करने को लेकर अभियान चला रही है. कई शराब कारोबारी पुलिस के रडार पर हैं. जिन पर कई बार शराब कारोबार का आरोप या शराब के साथ जेल जा चुके हैं. उनका इतिहास खंगालने में जुटी हुई है. राघवदयाल, इंस्पेक्टर टाउन बक्सर ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में सरिमपुर निवासी असगर और पिंटू हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




