करेंट लगने से मौत

Updated at : 11 Jun 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट लगने से मौत

राजपुर : राजपुर के देवढ़िया गांव में करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना शनिवार की दोपहर एक बजे के आसपास की बतायी जाती है. इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. जानकारी के अनुसार देवढ़िया गांव निवासी […]

विज्ञापन

राजपुर : राजपुर के देवढ़िया गांव में करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना शनिवार की दोपहर एक बजे के आसपास की बतायी जाती है. इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. जानकारी के अनुसार देवढ़िया गांव निवासी स्व. केदार राम के पुत्र अमीरचंद्र राम दोपहर के वक्त अपने घर से निकले थे. इसी दौरान धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से झुलस गये.

आनन-फानन में इलाज के लिए राजपुर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. विदित हो कि अमीरचंद्र के भतीजी की शुक्रवार को बरात आयी थी. चारों तरफ खुशी का माहौल था.एकाएक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मांगलिक गीतों की जगह मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया है. हर किसी की आंखों नम हैं.

शुक्रवार को भतीजी की आयी थी बरात
मांगलिक गीतों की जगह पसरा मातमी सन्नाटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन