खुले में शौच मुक्त करने की दिशा में लायें तेजी

Updated at : 08 Jun 2017 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
खुले में शौच मुक्त करने की दिशा में लायें तेजी

आइसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक हुई बैठक सभी को दिया निर्देश रहे मुख्यालय में अन्यथा होगी कार्रवाई बक्सर : आइसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को जिलाधिकार रमण कुमार ने समाहरणालय में की. इस दौरान सभी को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र पूरे जिले को खुले में शौच मुक्त बनाया जाये. […]

विज्ञापन

आइसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक हुई बैठक

सभी को दिया निर्देश रहे मुख्यालय में अन्यथा होगी कार्रवाई
बक्सर : आइसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को जिलाधिकार रमण कुमार ने समाहरणालय में की. इस दौरान सभी को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र पूरे जिले को खुले में शौच मुक्त बनाया जाये. साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यालय में सभी पदाधिकारी व कर्मी रहें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि जिले में स्वच्छता अभियान में तेजी लायी जानी चाहिए. पूरे जिले को खुल में शौचालय मुक्त कराया जाना है.
उन्होंने कहा कि पूरे देश में की रैकिंग में बक्सर जिला 607वां स्थान पर चल रहा है. रैकिंग में सुधार करने की जरूरत है. इसके लिए संभव प्रयास किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से घर-घर में शौचालय का निर्माण होगा. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो उन्मूलन के कार्यों की समीक्षा की.
अभियान के तहत 272656 घरों में जाकर 269762 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया गया है. डीएम ने इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की जमकर फटकार लगायी. साथ निर्देश देते हुए कहा कि छूटे हुए बच्चों को शीघ्र पोलियो की खुराक पिलायी जाये. बैठक के दौरान डीएम रमण कुमार ने टीवी, हेपेटाइटिस, टिटनेस सहित अन्य रोगों के लिए चलाये जा रहे अभियान की भी समीक्षा की. बैठक में सिविल सर्जन, डीआइओ सहित सभी प्रखंड से आये चिकित्सा पदाधिकारी व सीडीपीओ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन