बिहार : डुमरांव में 432 बोतल शराब के साथ स्कार्पियो बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 05 Jun 2017 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : डुमरांव में 432 बोतल शराब के साथ स्कार्पियो बरामद, एक गिरफ्तार

डुमरांव:बिहारके डुमरांव में कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस को पेेट्रोलिंग के दौरान आज बड़ी कामयाबी मिली है. रविवार की देर शाम पुलिस ने शराब से भरी एक स्कार्पियो को पकड़ा है. जब तलाशी ली गयी तो स्कार्पियो में छिपाकर रखी गयी 180 एमएल के 432 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने त्वरित कारवाई कर वाहन चालक […]

विज्ञापन

डुमरांव:बिहारके डुमरांव में कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस को पेेट्रोलिंग के दौरान आज बड़ी कामयाबी मिली है. रविवार की देर शाम पुलिस ने शराब से भरी एक स्कार्पियो को पकड़ा है. जब तलाशी ली गयी तो स्कार्पियो में छिपाकर रखी गयी 180 एमएल के 432 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने त्वरित कारवाई कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक डुमरांव के निमेज टोला निवासी राजकुमार चौधरी बताया जाता है. जबकि शराब तस्कर अरियांव गांव निवासी रमेश सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया.

पुलिस शराब तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अरियांव-नोनियापुरा सोवां पथ पर पुलिसव गश्ती में निकली थी. इसी दौरान देर शाम स्कार्पियो तेजी से आ रहा था. स्कार्पियो चालक ने पुलिस के वाहन को देख गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी. शक होने पर पुलिस की टीम ने वाहन का पिछा किया और वाहन रूकते ही तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर रखी गयी 432 बोतल शराब बरामद किया. इस दौरान शराब तस्कर भागने में सफल रहा.

भारी मात्रा में शराब बरामद एक तस्कर भी गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब उतर प्रदेश की बनी है. शराब कारोबारी के ठिकाने पर पुलिस की टीम छापेमारी कर रहीं है. पुलिस की इस कारवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन