भागलपुर से रांची के लिए बस सेवा जल्द होगी शुरू, महज इतना है किराया

Updated at : 11 Oct 2022 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर से रांची के लिए बस सेवा जल्द होगी शुरू, महज इतना है किराया

Bhagalpur to Ranchi bus: पथ परिवहन निगम ने भागलपुर से रांची के रूट और किराया भी तय कर दिया है. भागलपुर से रांची के लिए साढ़े पांच सौ रुपया और भागलपुर से देवघर के लिए 170 रुपया भाड़ा होगा.

विज्ञापन

Bihar: भागलपुर से रांची के लिए बस सेवा जल्द शुरू हो जायेगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर तिलकामांझी मांझी डिपो को बिहार के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से परमिट मिल गया है. मंगलवार को रांची परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा. जब ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से परमिट के लिए बुलाया जायेगा तब यहां से कर्मी को भेजा जायेगा.

रूट व भाड़ा भी तय

पथ परिवहन निगम ने भागलपुर से रांची के रूट और किराया भी तय कर दिया है. भागलपुर से रांची के लिए साढ़े पांच सौ रुपया और भागलपुर से देवघर के लिए 170 रुपया भाड़ा होगा.

सुबह 7:45 में खुलेगी बस

भागलपुर से रांची के लिए बस सुबह 7:45 बजे खुलेगी. बस भागलपुर से ढाकामोड़, हंसडीहा, देवघर, चकाई, हजारीबाग होते हुए रांची पहुंचेगी. यह बस देवघर 11:45 बजे पहुंचेगी और 12:15 बजे देवघर से रवाना होगी. रात 7:50 बजे रांची पहुंचेगी. यहीं बस दूसरे दिन सुबह 5:45 बजे रांची से भागलपुर के लिए रवाना होगी. बस दिन के 1:45 बजे देवघर पहुंचेगी और 1:59 बजे देवघर से भागलपुर के लिए रवाना होगी. शाम 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वहीं देवघर के लिए हर दिन दो बस का परिचालन होगा. एक सुबह 7:27 बजे और दूसरी बस सुबह 11:25 बजे भागलपुर से देवघर के लिए रवाना होगी. बस भागलपुर से जगदीशपुर, ढाकामोड़,हंसडीहा होते हुए देवघर पहुंचेगी.

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बोले…

मामले को लेकर पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर तिलकामांझी मांझी डिपो को बिहार के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से परमिट मिल गया है. मंगलवार को रांची परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा. जब ट्रांसपोर्ट ऑफ ऑथोरिटी से परमिट के लिए बुलाया जायेगा तब यहां से कर्मी को भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन