बिल्डर की पत्नी ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, कहा- समझौता के लिए पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार दबाव बना रहे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2022 6:34 AM
राजू सिंह की पत्नी ने पटना हाई कोर्ट (Patna High Court)के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर कहा है कि कार्तिक कुमार मंत्री पर रहते हुए बेऊर जेल में बंद मेरे पति पर केस को रपा दफा करने का दबाव बनाया था.
कार्तिक कुमार उर्फ मास्टर साहेब कानून मंत्री के पद पर रहते अपने पद का दुरुपयोग किया है. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ मास्टर साहेब पर यह आरोप राजू सिंह की पत्नी ने लगाया है. राजू सिंह की पत्नी ने पटना हाई कोर्ट (Patna High Court)के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर कहा है कि कार्तिक कुमार मंत्री पर रहते हुए बेऊर जेल में बंद मेरे पति पर केस को रपा दफा करने का दबाव बनाया था. बताते चलें कि कार्तिक कुमार राजू सिंह के ही अपहरण मामले में वारंटी हैं.
इधर, राजू सिंह की पत्नी के पत्र पर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi)ने कहा कि नीतीश कुमार बेचारे हैं, बिहार में तो लालू का दौर फिर से वापस आ गया है. कार्तिक सिंह, अनंत सिंह के दाहिने हाथ हैं. सुशील मोदी ने कार्तिक सिंह को लेकर कहा कि वे वारंटी हैं और फरार चल रहे हैं क्या इसकी सूचना नीतीश कुमार को नहीं थी. बावजूद उनको मंत्री बना दिया. कानून मंत्रालय की शपथ दिला दी, ताकि वो मैनेज कर सकें. बताते चलें कार्तिक सिंह अनंत सिंह के मित्र हैं. अनंत सिंह पर एके-47 रखने का आरोप है. सुशील मोदी का कहना है कि अनंत सिंह के कहने पर ही नीतीश कुमार ने उनको मंत्री बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










